{"_id":"6145ee998ebc3ec91c3f455b","slug":"orders-to-cut-connections-of-240-electricity-consumers-chamba-news-sml384288136","type":"story","status":"publish","title_hn":"240 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
240 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश
विज्ञापन
Orders to cut connections of 240 electricity consumers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बिजली बोर्ड ने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने 240 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची फील्ड स्टाफ को जारी कर दी है। साथ ही इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश भी दे दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर ये उपभोक्ता दस दिन के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। बोर्ड की ओर से अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मरेड़ी के 102, सरोल के 97 और साहो सेक्शन के करीब 41 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। इससे पहले बोर्ड ने नोटिस जारी किए थे लेकिन, नोटिस जारी होने के बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल की अदायगी नहीं की। लिहाजा, बोर्ड की करीब छह लाख की राशि अब फंस चुकी है। ऐसे में बोर्ड ने बिजली बिल की फंसी राशि को निकलवाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। इसके तहत बोर्ड अब इन 240 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने जा रहा है।
फील्ड कर्मचारियों को इसके बारे में आदेशित कर दिया गया है। विद्युत उपमंडल चंबा-द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने यह जानकारी है। उन्होंने बताया कि 240 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश दे दिए गए हैं। कहा कि लापरवाही के लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।