फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orders for appointment of 33 teachers in Chamba schools

Chamba News: चंबा के स्कूलों में 33 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश

Sun, 06 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Oct 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Orders for appointment of 33 teachers in Chamba schools
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं खलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से पूर्व सैनिक कोटे से 33 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इन्हें सात दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। इनकी नियुक्ति से स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर होगी। साथ ही स्कूलों में बेहतर व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्राइमरी स्कूल कुठेई में अनिल कुमार, थरेड़ में पूजा गुलेरिया, काहला में रेखा कुमारी कटोच, कुंडा द्वितीय में मालती, खंगु द्वितीय में शबनम, द्रुमा में रिंपी देवी, बेही में अंजना कुमारी, लोहानी में शालिनी राणा, ग्रोहण में शिवानी, पुंदलाा में रेखा कुमाी, जुंगरार में प्रवी, मल्ला द्वितीय में निशा, ऑयल में संजीव कुमार, सनेई में नीना कुमारी, डदोर में स्वाति, औला में टेक चंद, थल्ला में निशा कुमारी, लोवा में शालू शबनम, नडल में दीपक गुप्ता, गुवालु में ज्योति ठाकुर, टिक्कर में सीमा देवी, डंडी में संदीप सिंह, भोड़ास, विशाल सिंह, कुंडी में विनोद कुमार, सपरोठ दलेर सिंह, बन्नी में गौरव, मूलकिहार में संजीव कुमार, चचूल में मनोज कुमार, सुराल ताई में कुलदीप सिंह, कलौण, संदीप कुमार, सगवाड़ी में मनोरमा देवी और लनोह में शिवानी भक्कल को ज्वाइनिंग आदेश जारी किए गए हैं। इसकी पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने की है। उन्होंने बताया कि 33 शिक्षकों को ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं। सात दिन के भीतर इन शिक्षकों को ज्वाइन करना होगा। इसकी सूचना विभाग के कार्यालय में भी देनी होगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed