{"_id":"6a03624851ea96913f07eeed","slug":"open-gym-in-sbi-campus-becomes-junkyard-chamba-news-c-88-1-ssml1007-183228-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एसबीआई परिसर में ओपन जिम बना कबाड़ घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एसबीआई परिसर में ओपन जिम बना कबाड़ घर
Tue, 12 May 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एसबीआई परिसर में ओपन जिम कबाड़खाना बन गया है। ओपन जिम में नगर परिषद ने कबाड़ रख दिया है। विद्यार्थी, बैंक या अन्य कार्यालयों में कार्य करवाने के सिलसिले में पहुंचे लोग यहां आराम करते हैं।
एक महीने से नगर परिषद ने यहां सामान के ढेर लगाए हैं। सूरज कुमार, चैन लाल, नितिन, अनमोल, प्रभात और दिनेश ने कहा कि जिम से सामान हटाकर कहीं और रखना चाहिए। नगर परिषद प्रबंधन को भी कबाड़ का सामान हटाना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि परिसर में लगे बेंच भी इस सामान से ढक गए हैं। बैंक में आने वाले बुजुर्ग लोगों को बैठने के लिए भी काफी परेशानी हो रही है। उधर, नप चंबा वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि सामान को हटाने के प्रयास जल्द किए जाएंगे। संवाद
--