फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   OPD of Medical College will run in new building in November

Chamba News: नवंबर में नए भवन में चलेगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी

Tue, 03 Oct 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
OPD of Medical College will run in new building in November
चंबा। सरोल स्थित नए भवन में नवंबर और दिसंबर में मेडिकल कॉलेज चंबा की गायनी, शिशु रोग, आंख-कान, मेडिसिन, छाती और क्षय रोग की ओपीडी शिफ्ट हो सकती है। कॉलेज प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन से नए भवन सरोल में कुछ ओपीडी स्थानांतरित करने को लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


अनुमति मिलने पर तत्काल ओपीडी शिफ्ट कर दी जाएगी। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन की ओर से सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव के तहत संबंधित ठेकेदार को प्राथमिकता के आधार पर कार्य को पूरा करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वर्तमान में नागरिक अस्पताल के भवनों में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभाग और ओपीडी चल रही हैं। ऐसे में आए दिन मरीजों के साथ चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ को परेशानियां पेश आती हैं। ऐसे में सरकार की ओर से सरोल में मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन का कार्य आरंभ करवाया गया था। पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए तैयार किए गए होस्टल में प्रशिक्षुओं समेत चिकित्सकों को भी शिफ्ट किया है। ऐसे में अब नवंबर-दिसंबर माह तक सरोल स्थित नए भवन में कुछ ओपीडी आरंभ करने की योजना है।
विज्ञापन


नवंबर और दिसंबर में कुछ ओपीडी सरोल के नए भवन में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मुख्यमंत्री भी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज गुप्ता, मीडिया समन्वयक, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed