फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   opd

ओपीडी ब्लॉक से टीबी अस्पताल में शिफ्ट होगा टीबी सेक्शन

Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
opd
ओपीडी ब्लॉक से शिफ्ट होगा टीबी सेक्शन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की भीड़ को कम करने की योजना
यहां पर शिशु रोग की ओपीडी स्थानांतरित की जाएगी
ओपीडी ब्लॉक में आने और जाने के लिए बनाए अलग-अलग रास्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए प्रबंधन की ओर से टीबी सेक्शन को टीबी अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की भीड़ न बढ़ सके।
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में जहां टीबी रोग की ओपीडी चल रही है। उसे वहां से टीबी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। टीबी ओपीडी के स्थान पर शिशु रोग की ओपीडी को चलाने की योजना है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में शिशु और महिला रोग ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां पर मरीजों के साथ तीमारदारों की भी भीड़ रहती है। कोरोना महामारी के दौर में ज्यादा भीड़ संक्रमण का खतरा बन सकती है। इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भीड़ को कम करने के लिए विशेष योजना बनाई है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने अन्य चिकित्सकों को साथ लेकर ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपरोक्त ओपीडी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

टीबी ओपीडी को शिफ्ट करने के साथ ओपीडी ब्लॉक में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए भी अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं, ताकि मरीज एक-दूसरे के संपर्क में न आ सकें। इसे लेकर भी निरीक्षण के दौरान व्यवस्था जांची गई। ओपीडी ब्लॉक में प्रवेश करने वाले लोग बाहर निकलते समय दूसरी तरफ बने रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से टीबी अस्पताल में रोगियों को हर समय टीबी रोग के विशेषज्ञ की सुविधा मिलेगी। क्योंकि टीबी अस्पताल में ही टीबी की ओपीडी चलेगी। जहां पर टीबी रोगी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक से टीबी सेक्शन को टीबी अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि ब्लॉक में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ को कम किया जा सके। शिशु रोग ओपीडी को टीबी ओपीडी में भी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed