फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   onr person injured in bear attack

भालू के हमले से घायल युवक को एक साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Wed, 14 Aug 2019 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
onr person injured in bear attack
खज्जियार (चंबा)। भालू के हमले से घायल युवक को वन्य प्राणी विभाग की ओर से एक साल भी मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। जबकि युवक का पिता मुआवजा लेने के लिए एक साल से विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। हर बार उसे कोई न कोई आश्वासन देकर टाल दिया जाता। इसकी वजह से पीड़ित पिता ने मुआवजे को लेकर अपनी उम्मीद ही छोड़ दी है। मोहन लाल ने बताया कि एक वर्ष पहले लक्कड़मंडी में उसके बेटे सुनील को भालू ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

घायल बेटे का उपचार करवाने के लिए उसने लोगों से उधार पैसे लिए। विभाग की ओर से उस समय उसे आश्वासन दिया गया था, कि बेटे के सारे इलाज का खर्च विभाग उठाएगा। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से उसे मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। इसकी वजह से उसे कर्जदारों का पैसे लौटाने में भी दिक्कत हो रही है। वह काफी निर्धन है। काफी मशक्कत करके उसने बेटे का इलाज करवाया।
विज्ञापन

लेकिन अब कर्ज चुकाने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। इसकी वजह से वह काफी परेशान है। मुआवजा लेने के लिए उसने विभाग के कार्यालय में सभी दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसे मुआवजा नहीं मिला है। इसकी वजह से उसकी उम्मीद दम तोड़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी नेक चंद ने बताया कि प्रभावित के कागजातों में कुछ खामियां थी। इसकी वजह से उसे मुआवजा मिलने में देेरी हुई है। इन खामियों के पूरा होने पर उसे मुआवजा राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed