Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only one doctor in CHC Chudi, no services available at night

Chamba News: सीएचसी चूड़ी में सिर्फ एक डॉक्टर, रात को नहीं मिलती सेवाएं

Fri, 12 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Only one doctor in CHC Chudi, no services available at night
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी।संवाद
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी (सीएचसी) 12 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाता है, लेकिन वर्तमान में यह केंद्र खुद बीमार है। डॉक्टरों की कमी से यहां मरीज बेहद परेशान हैं। रात को आपातकाल में उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह प्रदेश में पहला ऐसा सीएचसी है, जहां पर सिर्फ एक ही डॉक्टर का पद स्वीकृत है। अन्य सीएचसी में पांच डॉक्टरों के पदों की सुविधा है। एक डॉक्टर ओपीडी में बैठकर बारी-बारी मरीजों की जांच करने में व्यस्त रहता है। ज्यादा भीड़ होने पर मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यदि यहां पांच डॉक्टरों की नियुक्ति होगी तो मरीजों को शीघ्र इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही रात को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां रोजाना 100 से अधिक ओपीडी रहती है। इसलिए यहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ाए जाना जरूरी है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि चूड़ी सीएचसी में डॉक्टराें के पद बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अन्य सीएचसी में पांच डॉक्टरों के पद भरे जा रहे हैं तो चूड़ी सीएचसी से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। श्रवण कुमार निवासी राड़ी

सरकार और विभाग को यहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए, ताकि रात को भी मरीजों को यहां सेवाएं मिल सकें। संजय राजपूत निवासी चूड़ी


12 पंचायतों के लोगों को शाम ढलने के बाद छोटी सी बीमारी का इलाज करवाने के लिए 20 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है। रात को यहां ताला लटका रहता है। पुरुषोत्तम जरयाल निवासी ब्रेही

भरमौर के विधायक इस मुद्दे को सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएं, ताकि लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। दीपक वास निवासी धिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed