फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only 91 candidates could cross the hurdle of the field

91 अभ्यर्थी ही कर पाए मैदान की बाधा पार

Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Only 91 candidates could cross the hurdle of the field
पुलिस मैदान बारगाह में वन रक्षक की भर्ती के दौरान दौड़ लगाते युवा। - फोटो : Chamba
चंबा। पुलिस मैैदान बारगाह में वन रक्षक भर्ती के तहत 520 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 91 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। वन विभाग की ओर से आठ सौ अभ्यर्थियों को तीसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन, इनमें से 520 युवा ही पहुंच पाए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह आठ बजे से ही वन विभाग की टीमें मैदान में पहुंच गई थीं। हालांकि, बारिश के चलते अभ्यर्थियों को सुबह के समय दिक्कत हुई लेकिन, उसके बाद मौसम साफ रहने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। शाम पांच बजे तक युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहे और शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि चंबा में वनरक्षक भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण के तीसरे दिन 91 युवाओं ने ग्राउंड पास किया है। जबकि, 429 युवा मैदान पास नहीं कर पाए। कहा कि हर दिन शारीरिक दक्षता के लिए आठ सौ अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed