{"_id":"6753310c9aa6dca98f0cb7c5","slug":"only-100-meters-of-road-could-be-built-in-five-years-chamba-news-c-88-1-ssml1004-138878-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच साल में महज 100 मीटर ही बन पाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच साल में महज 100 मीटर ही बन पाई सड़क
Fri, 06 Dec 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी स्थित घिस्सल गांव के लिए सड़क निर्माण का काम पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि केंद्र सरकार ने गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया था, घिस्सल के ग्रामीण अभी भी सड़क की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां महज 100 मीटर तक ही सड़क बन पाई है। पिछले तीन साल से सड़क का कार्य बंद पड़ा हुआ है। वे सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके है। लेकिन अभी तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा है। ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मिंधल के गांव घिस्सल के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सात किलोमीटर सड़क बननी है। वर्ष 2019 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके लिए 54 लाख रुपये बजट का भी प्रावधान किया गया। मगर आज दिन तक यह सड़क पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीण मान सिंह, कृष्ण चंद, संसार चंद, देवी लाल, दीपक कुमार, मंगल सिंह का कहना है कि उन्हें सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। ठेकेदार की ओर से कार्य के दौरान कोताही बरती जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। अभी सीजन ऑफ हो गया है। अप्रैल में मौसम खुलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवाया जाएगा। कार्य में लेटलतीफी के लिए दो प्रतिशत पेनल्टी भी ठेकेदार को लगाई गई है।