{"_id":"5e987eed8ebc3e78ae20001e","slug":"online-study-started-in-home-in-chamba-chamba-news-sml3305612191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई हुई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पिछले कई दिनों से लॉकडाउन के चलते प्रभावित हो रही बच्चों पढ़ाई अब ऑनलाइन शुरू हो गई है। लॉकडाउन के चलते सरकारी स्कूल बंद है। ऐसे में सरकार ने हर घर बने पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत रोजाना दो घंटे पढ़ाई होगी। व्हाट्स ऐप के माध्यम से ग्रुप बनाए गए हैं।
ग्रुप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिले के करीब अधिकतर स्कूलों में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। हालांकि, कई स्कूलों में सिग्नल की समस्या भी सामने आ रही है। इसमें भरमौर और पांगी के स्कूल शामिल है। ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और स्कूलों के प्रधानाचार्य कर रहे हैं। इन्हें व्हाट्स ऐप ग्रुप में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि जिले में करीब 1600 से अधिक सरकारी स्कूल हैं। यहां ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई है। जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रख हुए हैं। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि बच्चों को नवाचार के माध्यम से पढ़ाई करवाएं।