फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Online shopping was expensive, thousands were blown from the account

ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी महंगी, खाते से हजारों उड़ाए

Tue, 14 Sep 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Online shopping was expensive, thousands were blown from the account
Online shopping was expensive, thousands were blown from the account
चंबा। ऑनलाइन शॉपिंग की एवज में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। शिकायतकर्ता ने तेलका पुलिस चौकी में शिकायत कर ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तेलका कॉलेज के प्रोफेसर के संजय ने बताया कि उनकी पत्नी ने एक सप्ताह पहले एक वस्त्र बेचने वाली कंपनी से ऑनलाइन शूट मंगवाया था। इसकी उन्होंने कैश ऑन डिलीवरी की। पार्सल खोलने पर उसमें छोटे वस्त्र निकले। उसके बाद उनकी पत्नी ने कंपनी का पता तलाश कर संपर्क साधा। कंपनी की ओर से उनसे खाता संख्या मांग कर ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही गई। इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें अपना खाता देने की बात कही।
विज्ञापन

प्रोफेसर संजय कुमार गौतम के खाते से 12 सितंबर की शाम पांच बजकर 7 मिनट पर 46,316 रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उसके बाद करीब तीन मिनट बाद तीन बार उनके खाते से 999 रुपये डेबिट होने के तीन मैसेज आए। जब उन्होंने कंपनी की ओर से दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना तेलका चौकी में दी गई है। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने कहा कि ठगी संबंधी उनके पास शिकायत पहुंची है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। कहा कि शातिर कई प्रकार के हथकंडे अपना कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed