{"_id":"632f2aeb95693c71027aab24","slug":"online-payments-can-be-made-to-street-vendors-chamba-news-sml422800026","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-फड़ी संचालकों को कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-फड़ी संचालकों को कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान
विज्ञापन
चंबा। शहर के रेहड़ी-फड़ी संचालकों को ग्राहक अब ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेेंगे। नगर परिषद चंबा की ओर से रेहड़ी-फड़ी संचालकों को डिजिटल पेमेंट बोर्ड वितरित किए गए हैं। रेहड़ी-फड़ी संचालकों को बचत भवन चंबा में आयोजित स्वनिधि महोत्सव के दौरान डिजिटल पेमेंट बोर्ड वितरित किए गए।
इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान जहां स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुुत किए वहीं रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उन्हें ऋण संबंधित जानकारी भी दी गई। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने एसडीएम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक रुचि महाजन, बैंक अधिकारी डीसी चौहान, रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान तिलक राज समेत रेहड़ी-फड़ी संचालक मौजूद रहे। डिजिटल बोर्ड वितरित करने से अब लेनदेन में जहां रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आसानी होगी तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को भी सुविधा मिलेगी।