{"_id":"5f75de1c8ebc3e9be83ad7b9","slug":"online-exam-started-in-chamba-chamba-news-sml346875287","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में घर बने परीक्षा केंद्र, अभिभावकों ने की बच्चों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में घर बने परीक्षा केंद्र, अभिभावकों ने की बच्चों की निगरानी
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के नौनिहालों ने फर्स्ट टर्म की परीक्षा दी। वीरवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा के दौरान अभिभावक बच्चों की निगरानी करते दिखे। कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षा घरों में हो रही है। ऐसे में बच्चों के घर ही परीक्षा केंद्र के रूप में नजर आए।
प्रश्नपत्र ऑनलाइन व्हाट्सऐप के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को भेजे गए। हालांकि, कुछ जगह प्रश्नपत्रों की फोटो धुंधली आई। इसे अभिभावकों ने अध्यापकों से संपर्क कर दोबारा से फोटो मंगवाई। इसके बाद बच्चों ने परीक्षा दी।
जिला उपशिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते परीक्षा घरों में ही आयोजित की जा रही है।