{"_id":"637e5516999f24277c7399af","slug":"online-consultation-by-dermatologist-chamba-news-sml4287302197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: त्वचा रोग विशेषज्ञों ने दिए ऑनलाइन परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: त्वचा रोग विशेषज्ञों ने दिए ऑनलाइन परामर्श
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के इलाज में चिकित्सकों को जरूरी परामर्श दिए। ई पोर्टल के जरिये बुधवार को मेडिकल कॉलेज का त्वचा रोग विभाग जोड़ा गया। इसमें विशेषज्ञ ऑनलाइन पोर्टल के जरिये जिले के विभिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जुड़े। इसमें जिस स्वास्थ्य केंद्र से त्वचा रोग से संबंधित मरीज के ईलाज को लेकर परामर्श मांगा गया, उसको लेकर विशेषज्ञों ने संबंधित चिकित्सक को जरूरी परामर्श दिए। इससे दूरदराज के इलाकों के मरीजों को त्वचा से संबंधित रोग की जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ी।
इससे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जब भी त्वचा रोग से पीड़ित कोई मरीज पहुंचता था तो वहां मौजूद चिकित्सक उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर करता था। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब दूर दराज के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मुहैया करवाने के लिए इस सुविधा को शुरू किया है।
कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज चंबा को विभिन्न पीएचसी के साथ ई पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक नोडल अधिकारी को भी तैनात किया गया है जो पोर्टल के जरिये ऑनलाइन होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। रोजाना मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ प्राथमिक केंद्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को जरूरी परामर्श दे रहे हैं। जैसे-जैसे मरीजों को इस सुविधा का पता लग रहा है, वैसे-वैसे मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि रोजाना मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ऑनलाइन पोर्टल पर पीएचसी के चिकित्सकों को जरूरी परामर्श दे रहे हैं। इसके लिए पीएचसी के चिकित्सक ऑनलाइन पोर्टल पर परामर्श के लिए रिक्वेस्ट डालते हैं।