फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Onion started crying, price of peas also reached Rs 150 per kg

Chamba News: रुलाने लगा प्याज, मटर के दाम भी 150 रुपये किलो पहुंचे

Wed, 17 Jul 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Onion started crying, price of peas also reached Rs 150 per kg
चंबा। अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने लगा है। चंबा बाजार में सब्जियों के दामों में आए उछाल ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है। एक तरफ उन्हें प्याज रुलाने लगा है, दूसरी तरफ मटर के दाम भी 150 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

मटर की बढ़ती कीमत से गृहिणियां काफी परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। भिंडी के दाम भी 40 से 50 तक पहुंच गए हैं। 30 रुपये में मिलने वाला मशरूम का पैकेट अब 50 रुपये में बिक रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने मशरूम को लाना बंद कर दिया है। फ्रासबीन 80 और गोभी 60 रुपये किलो पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सब्जी खरीदने आई रेखा देवी, वीना देवी, सुनीता कुमारी, मीना कुमारी, पूनम कुमारी और सुषमा ने कहा कि प्याज और मटर के दाम में उछान आने के बाद मटर खरीदना ही बंद कर दिया है। यही हाल रहा तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि थोक भाव बढ़ने के कारण प्याज, मटर और मशरूम महंगा बिक रहा है। मटर की नई फसल मंडी में आना शुरू हो गई है तो दाम गिरेंगे। गृहिणियों ने कहा कि जो प्याज चालीस 40 किलो बिक रहा था, अब वहीं 50 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। मटर के इतने दाम सुनकर तो उन्हें खरीदने का मन ही नहीं कर रहा है। हरेक सब्जियों में महंगाई देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed