फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One thousand devotees paid obeisance at Bhadrakali Bhalai Mata temple on Navami.

Chamba News: नवमी पर भद्रकाली भलेई माता मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 23 Oct 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
One thousand devotees paid obeisance at Bhadrakali Bhalai Mata temple on Navami.
चंबा। ऐतिहासिक भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अंतिम नवरात्र पर एक हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर परिसर में स्थानीय समेत दूर-दराज क्षेत्रों के लोग बच्चों के मुंडन करवाने और माथा टेकने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस कर्मी भी जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात दिखे। इसके अलावा मंदिर में ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी बारी-बारी से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर के भीतर भेजते दिखे। अंतिम नवरात्र के दौरान स्थानीय बाजार में भी भक्तों की रौनक देखने को मिली। बाजार में श्रद्धालुओं की ओर से जमकर खरीदारी की गई। इससे व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। नवरात्र के हर दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि अंतिम दिन भलेई मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद एक हजार के करीब रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed