फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one person died due to fall in chamba devikhoti

होशियारपुर के व्यक्ति की देवीकोठी में ढांक से नीचे गिरने से मौत

Thu, 17 Sep 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
one person died due to fall in chamba devikhoti
चंबा। झज्जाकोठी में दवाइयों की दुकान चलाने वाले होशियारपुर के एक व्यक्ति की देवीकोठी-डरियाला मार्ग पर गिरने से मौत हो गई है। लोगों ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचया। मगर यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत करार दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 70 वर्षीय राम कृष्ण आनंद पुत्र देसराज आनंद निवासी गांव अय्यापुर उडमुड़ टांडा तहसील दसुआ जिला होशियारपुर 11 सालों से झज्जाकोठी में दवाइयों की दुकान चलाते थे। 15 सितंबर की रात को रामकृष्ण आनंद देवीकोठी पंचायत के के देवीकोठी-डरियाला रास्ते पर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सड़क खेतों में गिरने से उनकी मौत हो गई। देर शाम रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खेतों में व्यक्ति को गिरा देख तीसा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा एस अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed