फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one man hanging the bridge after verbal fight

मां-पत्नी से कहासुनी पर पुल से लटक गया युवक

Thu, 23 Mar 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 23 Mar 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
one man hanging the bridge after verbal fight
verbal fight - फोटो : verbal fight

 बालू पुल से रावी में कूदने की कोशिश कर रहे एक युवक को वहां खड़े कुछ लोगों ने ऐन मौके पर पकड़ लिया। युवक को पकड़ कर लोग उसे पुल से दूर खींच लाए और उसे समझा बुझा कर घर वापस भेज दिया।

विज्ञापन


वीरवार दोपहर एक युवक बालू में रावी नदी पर बने पुल से लटक गया। रावी में कूदने का प्रयास करने वाला युवक पेशे से चालक है। जानकारी के अनुसार बालू पुल के समीप स्थित शिव मंदिर में साहो का यह युवक अपनी मां व पत्नी के साथ खड़ा था।
विज्ञापन


यहां उसकी दोनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने गुस्से में आकर बालू पुल की ओर दौड़ लगा दी और रेलिंग से बाहर निकलकर रावी नदी में छलांग लगाने लग पड़ा। इससे पहले कि युवक रावी नदी में कूदता एक स्थानीय व्यक्ति ने उसका पीछा कर उसे जैकेट से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की जान आफत में पड़ता देख मौके पर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। लोगों ने युवक को पुल की रेलिंग के बाहर से सुरक्षित खींचकर सड़क पर पहुंचाया। इसी बीच मौके पर युवक की मां व पत्नी भी पहुंच गए। लोगों ने युवक की मां व पत्नी की मौजूदगी में समझाया बुझाया।


लोगों के समझाने के बाद युवक अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ घर लौट गया। इस घटना की दिन भर शहर में चर्चा होती रही। पुलिस के पास कोई शिकायत न पहुंचने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed