फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One killed, two injured in car accident

कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, दो घायल

Thu, 17 Feb 2022 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in car accident
गैहरा के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। गैहरा-जौवा मार्ग पर कार दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक घायल का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज तो दूसरे का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक की पहचान विपिन कुमार (39) पुत्र भूटिया राम निवासी गांव सुलिया डाकघर गैहरा के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान बचन सिंह (33) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव नेरी डाकघर गैहरा और मदन कुमार (34) पुत्र बलदेव राम निवासी गांव जौवा डाकघर गैहरा के रूप में हुई। ये सभी लोग बुधवार रात कार में सवार होकर जा रहे थे। गाड़ी को विपिन कुमार चला रहा था।
विज्ञापन

सैंड नाला के पास चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार दुर्घटना के बाद वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घायलों को खाई से निकालने के साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद विपिन कुमार और बचन सिंह को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इससे पहले कि वे टांडा पहुंचते विपिन कुमार की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed