{"_id":"5e4578228ebc3ee617716239","slug":"one-fall-frome-lanter-due-to-current-chamba-chamba-news-sml324259514","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंटर डालते समय करंट लगने से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंटर डालते समय करंट लगने से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत सरोल के नाणू गांव में लेंटर डालते समय एक व्यक्ति बिजली का करंट लगने से गिर गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर लिया।
घायल की पहचान राकेश पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव नाणू डाकघर सरोल के रूप में हुई है। वह गांव में लेंटर डालने के कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ बिजली के तार से लग गया। इससे उसे करंट का झटका लगा।
करंट के झटके से लेंटर से नीचे गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि लेंटर से गिरने से घायल व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।