फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in accident

नाले में गिरा हाईवा, क्लीनर की मौत

Fri, 21 May 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
तीसा (चंबा)। तीसा पुल के पास शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन (हाईवा) एचपी-44/2894 करीब ढाई सौ मीटर गहरे नाले में गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन पुत्र सिंधु गांव कैकला डाकघर बैरागढ़ के रूप में हुई है। वहीं, चालक नरेश पुत्र विनोद कुमार गांव धनलाड़ डाकघर नकरोड़ ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन को नाले में गिरता हुआ देखकर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तीसा पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश कुमार हाईवा वाहन में सामान लादकर नकरोड़ से मंगली के लिए गया हुआ था। इस दौरान क्लीनर पवन भी उसके साथ गाड़ी में सवार था। मंगली से लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चालक को तीसा पुल के पास वाहन में कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चालक ने गाड़ी गिरते समय किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि क्लीनर पवन की मौत हो गई। पवन का शव पानी के बहाव में बह कर करीब दो सौ मीटर आगे चट्टान में फंस गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस, अग्निशमन और ग्रामीणों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर बाद चट्टान के बीच फंसा पवन का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जिसे अग्निशमन विभाग के जवानों ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा पुल के पास हाईवा वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 289,304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed