{"_id":"5f638a248ebc3e0f512db972","slug":"one-died-due-to-fall-in-joat-chamba-chamba-news-sml345416750","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते पर पांव फिसलने से खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते पर पांव फिसलने से खाई में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र बलदेव निवासी गांव गटा डाकघर चकलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक घर से जोत की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान बीच रास्ते में उसका पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे खाई में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मगर गहरे जख्मों के चलते उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले में की जांच कर रही है।