फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died due to fall in gorge chamba alas kihar

अलस गांव में ढांक में गिरने से महिला की हुई मौत

Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
one died due to fall in gorge chamba alas kihar
किहार (चंबा)। किहार के अलस गांव में ढांक में गिरने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान धनी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव अलस डाकघर किहार के रूप में हुई है। जोकि बुधवार रात को घर के साथ बने शौचालय को जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह ढांक में गिर गई। ढांक में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महिला की चीखने की आवाज को सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए किहार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांक में गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना किहार थाना की पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम किहार स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि ढांक में गिरने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed