{"_id":"5e95e2f68ebc3e72bd711d55","slug":"one-died-bharmour-due-to-fall-in-gorge-in-chamba-chamba-news-sml3303980124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिमपैड के समीप ढांक से गिरा 19 वर्षीय युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिमपैड के समीप ढांक से गिरा 19 वर्षीय युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र के साच किलाड़ मार्ग पर भिमपैड के समीप एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र देवी दयाल निवासी गांव करयूणी के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना किलाड़ की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जा रहा है कि अनिल 13 अप्रैल को बहन से मिलने के लिए फिंडपार गांव गया था। जब वह साच-किलाड़ मार्ग पर भिमपैड के पास पहुंचा तो उसका पांव फिसल गया।
इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही परिजनों को सूचित किया। परिजनों के बयान पुलिस ने कलमबद्ध किए। परिजनों ने किसी प्रकार का शक व संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है।