{"_id":"606c8ef88ebc3ee65332a752","slug":"one-death-in-chamba-with-corona-17-infected-chamba-news-sml366630134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में कोरोना से एक की मौत, 17 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में कोरोना से एक की मौत, 17 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के बीच मंगलवार को एक 65 वर्षीय मतियारा गांव निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 17 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को उचित व्यवस्था के तहत होम आइसोलेट कर दिया है, जबकि 53 लोगों को माइग्रेट किया गया है। अब जिले में 137 सक्रिय मामले हैं। जबकि, 2952 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है।
जानकारी के मुताबिक गांव सरोल से 51 और 27 वर्षीय पुरुषों समेत 53 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है।
इसके अलावा वार्ड नंबर चार चुवाड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माइक्रोवेब स्टेशन डलहौजी में 51 वर्षीय व्यक्ति, सामरा से 58 वर्षीय महिला, बुरिला से दस वर्षीय बच्ची और 35 वर्षीयमहिला सहित गांव बग्गी से 49 वर्षीय महिला, चार साल के बच्चे समेत 15 और 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चंबा में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।