{"_id":"608adde68ebc3e593b4037cd","slug":"one-death-in-accident-chamba-news-sml3689178139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। इच्चवास के पास जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव इच्चवास डाकघर किलाड़ के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान मंगल दास पुत्र नाथा राम निवासी इच्चवास के रूप में हुई है जो गाड़ी चालक भी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब दस बजे पिकअप हुडान से इच्चवास की ओर जा रही थी। इच्चवास के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने खाई में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चालक को उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना पांगी थाने में भी दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में घायल चालक का भी बयान दर्ज किया गया। वहीं, दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पांगी में पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।