फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one corona patient died and 20 positive

कोरोना से महिला की मौत, बीस नए मामले

Mon, 23 Aug 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
one corona patient died and 20 positive
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण से 74 वर्षीय महिला की मौत के साथ सोमवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में बुजुर्ग महिला की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 155 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमितों को स्थिति अनुसार कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि ब्लॉक किहार के तहत टिकरू गांव की 74 वर्षीय महिला 21 अगस्त को कोरोना संक्रमित आई थी। उसे सुबह एक बजकर 20 मिनट पर मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया। महिला ने 22 अगस्त को शाम सात बजकर 15 मिनट पर दम तोड़ दिया। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।
विज्ञापन

कहा कि 23 अगस्त को जांच के लिए रैट में जांच के लिए भेजे गए 1211 सैंपलों में से 1193 सैंपल निगेटिव जबकि, 18 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। वहीं, रविवार को जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 307 सैंपलों में से 207 सैंपल निगेटिव, तीन सैंपल रिजेक्ट, दो सैंपल पॉजिटिव और 92 सैंपल अंडर प्रोसेस हैं। संक्रमित आने वाले सुराड़ा मोहल्ला, ओबड़ी, सरू, सरोल, उदयपुर, कुम्हारका, करोड़ी, सुरंगानी, तिमरेला, डांड, कुनेड़, पांगी, कियाणी, हरदासपुरा, साहो, डियूर और बनीखेत से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि सोमवार को जहां 20 लोग संक्रमित पाए गए, वहीं 59 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 13306 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 304 लोग उपचाराधीन हैं। 12845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 155 पहुंच गया है। कहा कि लोगों को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed