{"_id":"319152623f346a2e8860464e82bfc837","slug":"one-arrest-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा थाना के अंतर्गत बालू क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच सौ दो ग्राम चरस ले जाते हुए धरा। पुलिस जब देर शाम करीब नौ बजे मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह की अगुवाई में बालू चौक पर नाका लगा रखा था तभी वहां से धर्म चंद पुत्र परस राम गांव व डाकघर चरौड़ी से पांच सौ दो ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह को हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि चरस तस्करी रोकने के लिए छेड़ा गया अभियान जारी है।
विज्ञापन