फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One and a half hundred tourists trapped in snow in Khajrot drain

खजरोट नाले में बर्फ में फंस गए डेढ़ सौ सैलानी

Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
One and a half hundred tourists trapped in snow in Khajrot drain
खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर फंसे पर्यटकों के वाहन। - फोटो : Chamba
डलहौजी/खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी देखने का शौक डेढ़ सौ पर्यटकों के लिए उस समय आफत बन गया, जब खज्जियार से डलहौजी लौटते समय 40 पर्यटक वाहन बर्फ के बीच खजरोट नाले में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ पर्यटकों को लक्कड़मंडी तो कुछ को डलहौजी सुरक्षित पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे जब पर्यटन स्थल खज्जियार में बर्फबारी शुरू हुई तो पर्यटकों ने उसमें जमकर मौज-मस्ती की। सात बजे जब डलहौजी में ठहरे पर्यटक गाड़ियों में सवार होकर लौटने लगे तो लक्कडमंडी के पास नाले में बर्फ के बीच उनके वाहन फंस गए। ये पर्यटक चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, अमृतसर, गुजरात, बिहार और पश्चिमी बंगाल से घूमने के लिए खज्जियार पहुंचे थे।
विज्ञापन

पर्यटकों के फंसने की सूचना मिलते ही खज्जियार से स्थानीय लोग मदद के लिए अपने वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही चंबा और डलहौजी से पुलिस दल भी मदद के लिए पहुंच गया। पुलिस के अलावा आर्मी जवान भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलता रहा। पुलिस टीमें और स्थानीय लोग कड़ाके की ठंड में पर्यटकों को बचाने में जुटे रहे। इसको लेकर उनकी जिलेभर में प्रशंसा हो रही है। पर्यटकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खज्जियार और डलहौजी में क्रिसमस के चलते होटल पैक थे। डलहौजी में ठहरे हुए पर्यटक जब खज्जियार की वादियों का आनंद लेने पहुंचे तो शाम ढलने पर उन्हें खज्जियार के होटलों में ठहरने के लिए कमरा नहीं मिला। इससे उन्हें वापस डलहौजी लौटना पड़ा। इससे बीच रास्ते में उनके वाहन बर्फ में फंस गए। सोमवार को सुबह पर्यटकों के वाहनों को वहां से निकालने के लिए एसडीएम डलहौजी मौके पर पहुंचे।
खज्जियार निवासी अनिल कुमार, सुधीर कुमार, उमेश, सुभाष, सोनू और विपिन ने पर्यटकों को रेस्क्यू करने में पुलिस के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि पर्यटक काफी सहमे हुए थे। उनके वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पर्यटकों को होम स्टे में पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर पर्यटकों के चालीस वाहन फंस गए थे। पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रात भर रेस्क्यू अभियान चलता रहा। खराब मौसम में लोगों को बर्फबारी प्रभावित इलाकों में वाहन लेकर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों के फंसने की जैसे ही खबर प्रशासन को मिली तो उनकी मदद के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और आर्मी जवानों ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed