{"_id":"604ce6d18ebc3ecc5f0d0af5","slug":"one-and-a-half-hundred-senior-citizens-get-corona-vaccine-chamba-news-sml3641308186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ वरिष्ठ नागरिकों को लगाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ वरिष्ठ नागरिकों को लगाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना वैक्सीन लगवाता एक व्यक्ति।
- फोटो : Chamba
डेढ़ सौ वरिष्ठ नागरिकों को लगाई कोरोना वैक्सीन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने के लिए वरिष्ठ नागरिक सुबह स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचे। बुजुर्गों में टीका लगवाने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है, जो एक सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने पहुंचे चिकित्सक पुनीत कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर करीब डेढ़ सौ लोगों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी एहतियात के साथ वैक्सीन लगाई।
वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्गों को आधा घंटा अलग कमरे में आराम करने की व्यवस्था की गई थी। बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में डेढ़ सौ वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण के लिए पहुंचें।