फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On the second day, 300 people underwent heart check-up.

Chamba News: दूसरे दिन 300 लोगों ने करवाई हृदय की जांच

Sun, 28 Dec 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
On the second day, 300 people underwent heart check-up.
चंबा मेडिकल कॉलेज में हार्ट कैंप के दाैरान चेकअप करते डॉक्टर।संवाद
चंबा। मेडिकल कॉलेज में हृदय जांच शिविर के दूसरे दिन रविवार को 300 लोगों ने जांच करवाई। आईजीएमसी शिमला से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मरवाह ने आकांक्षी जिले के मरीजों को यह सुविधा प्रदान की। उन्होंने दो दिन में 500 लोगों की जांच की। इस दौरान 100 से अधिक मरीजों के इको टेस्ट भी मुफ्त किए गए।
विज्ञापन

यह शिविर हर वर्ष चंबा पीपल सोसायटी की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए लगाया जाता है। सोसायटी के अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा सहित अन्य जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इसी बात को ध्यान में रखकर हर वर्ष उनकी सोसायटी लोगों को यह सुविधा प्रदान करने का प्रयास करती है। उनके निवेदन पर डॉ. राजीव मरवाह विशेष तौर पर चंबा के लोगों का इलाज करने के लिए आते हैं। इस शिविर में जो भी दिल की बीमारी के मरीज सामने आए हैं, उनके इलाज को लेकर भी सोसायटी पूरी सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला में पहले भी चंबा के मरीजों के ऑपरेशन से लेकर अन्य इलाज करवाया गया है। इस शिविर का करवाने का उनका एक ही मकसद है कि विशेषज्ञ की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति यहां दिल की बीमारी से न मरे। शाम को जब तक ओपीडी के बाहर लोगों की भीड़ खत्म नहीं हो गई, तब तक डॉक्टर उनकी जांच करते रहे। उनके साथ सोसायटी के अन्य सदस्य व अस्पताल का स्टाफ भी पाबंद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed