फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On the fourth day after the fire broke out the MLA came to know about the pain of the people

Chamba News: आग भड़कने के बाद चौथे दिन विधायक ने जाना लोगों का दर्द

Mon, 30 Dec 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Dec 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day after the fire broke out the MLA came to know about the pain of the people
कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में लगी आग से उठता धुआं। -संवाद
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में आग लगने की घटना के बाद चौथे दिन सदर विधायक नीरज नैयर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को कूड़े के कारण पेश आ रहीं समस्याओं को जाना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कुरांह कूड़ा संयंत्र से लंबे समय से प्लास्टिक कचरे का निष्पादन नहीं हो रहा था। इसको लेकर नगर परिषद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसबंर को नोटिस जारी किया था। और प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, उसको लेकर 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया था। मगर इसी बीच 26 दिसंबर को कूड़ा संयंत्र में आग भड़क गई थी।
विज्ञापन

आग के कारण क्षेत्र की लगभग आठ पंचायतों के लोग दमघोटू धुएं से परेशान हो गए हैं। पिछले चार दिन से संयंत्र में कचरा धधक रहा हैं और लगातार धुआं उठ रहा है। इससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो गए हैं। रविवार को विधायक लोगों की समस्याएं जाने के लिए कुरांह पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि दमघोटू धुएं के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। प्लास्टिक कचरे से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण सांस लेने भी मुश्किल हो रहा है। मगर अभी तक आग बुझाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए। इस पर विधायक ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाई जाएगी। इसके साथ ही जेसीबी मशीन लगा यहां से कूड़ा हटाया जाएगा।

कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में लगी आग से उठता धुआं। -संवाद

कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में लगी आग से उठता धुआं। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed