फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Old bus stand parking sold for 2.5 lakhs

Chamba News: ढाई लाख में बिकी पुराना बस स्टैंड की पार्किंग

Thu, 26 Oct 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Old bus stand parking sold for 2.5 lakhs
चंबा। पुराना बस स्टैंड सपड़ी स्थित परिवहन निगम की अस्थायी पार्किंग ढाई लाख रुपये प्रतिमाह पर नीलाम हुई है। निजी ठेकेदार के साथ निगम प्रबंधन ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

यह टेंडर निगम ने 11 माह के लिए किया है, जो 22 सितंबर 2024 तक रहेगा। अब शहर में पहुंचने वाले चालकों को अपने वाहन पार्क करने में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में कसाकड़ा मोहल्ला में नया बस स्टैंड बनने के बाद सपड़ी स्थित पुराना बस अड्डा यहां से शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद कई माह तक निगम प्रबंधन पुराने बस स्टैंड में वाहनों को पार्क करवाने संबंधी व्यवस्था देखता रहा। एचआरटीसी प्रबंधन ने आलाधिकारियों से अनुमति लेकर पुराने बस स्टैंड को नीलाम कर किराये पर देने की योजना बनाकर प्रस्ताव भेजा गया। इसकी स्वीकृति मिलने पर उक्त बस स्टैंड को किराये पर दिया गया है। पुराने बस स्टैंड में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने संबंधी कई शिकायतें निगम प्रबंधन और विजिलेंस महकमे के पास पहुंची थीं। शिकायतों के आधार पर दबिश में टीम ने रिकॉर्ड समेत दी गईं रसीदें बरामद कर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया था। निगम प्रबंधन ने निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूलने के मामले में ठेकेदार का टेंडर रद्द कर नए सिरे से टेंडर करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस स्टैंड की पार्किंग को किराये पर 23 अक्तूबर से सितंबर 2024 तक 11 माह के लिए दिया गया है। इसकी एवज में हर माह ठेकेदार ढाई लाख रुपये देगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed