फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Offices have been going around for one year for electricity meter

Chamba News: बिजली मीटर के लिए एक साल से काट रहे दफ्तरों के चक्कर

Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Offices have been going around for one year for electricity meter
सिहुंता (चंबा)। बोर्ड के पास बिजली मीटरों के अभाव का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 1,500 लोगों को नए मीटरों के लिए आवेदन संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के बावजूद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें ये भी साफ नहीं किया जा रहा है कि आखिरकार बोर्ड प्रबंधन के पास कब तक नए बिजली मीटर पहुंचेंगे। बोर्ड कार्यालयों में दो माह से लेकर एक वर्ष पूर्व तक लोगों ने बिजली मीटरों के लिए आवेदन कर रखे हैं लेकिन, आवेदनों की फाइलें महज धूल फांकती ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
नया मकान बनाने के बावजूद बिजली मीटर के अभाव में उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा है। ऐसे में मजबूरन उन्हें अंधेरे में ही गुजर बसर करना पड़ रहा है। बोर्ड कार्यालय में आवेदन किए गए तीन माह का समय बीत हो चुका है। - उदय सिंह राणा, मोतला निवासी।
विज्ञापन

अपनी जमा पूंजी लगाकर मकान का निर्माण करवाया है लेकिन अब नए मकान में कोई समारोह आयोजित करना हो तो वे उसे नहीं करवा सकते हैं। इसकी मुख्य वजह बिजली कनेक्शन का न होना है। बोर्ड प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -ताशकंद महाजन, खरगट निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना बिजली का मीटर किसी कारणवश जल गया। इसकी एवज में उन्होंने नए बिजली के मीटर के लिए बाकायदा समस्त औपचारिकताएं पूरी कर फाइल तैयार की है लेकिन अब बोर्ड प्रबंधन बिजली मीटर न होने का रोना रो रहा है।- सतपाल सिंह, बनेट निवासी।
बिजली के नए कनेक्शन को आवेदन किए हुए एक वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है। अब तो कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुके हैं। बिजली बिल समय पर जमा न करने पर कनेक्शन काटने को तो बोर्ड कर्मी पहुंच जाते हैं लेकिन अभी तक लोगों को नए मीटर उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। -बलदेव सिंह, मलाणा निवासी।

विद्युत बोर्ड के अधीक्षक अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि जिला से 1,500 मीटरों की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अगले माह तक बिजली मीटर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद आवेदनकर्ताओं के घरों में मीटर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed