फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers will meet under one roof, work will be done quickly

Chamba News: एक ही छत के नीचे मिलेंगे अधिकारी, फटाफट होंगे काम

Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Officers will meet under one roof, work will be done quickly
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी अब एक ही छत के नीचे बैठकें कर सकेंगे।
विज्ञापन

अपने काम के सिलसिले में कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को अधिकारियों की तलाश करने के लिए यहां-वहां के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। तीसा (भंजराड़ू) में तीन करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का भवन बनाया जा रहा है। तीन मंजिला भवन में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय, उपमंडल कार्यालय, मीटिंग हाल सहित शौचालय की व्यवस्था होगी। ऐसे में विभागीय कार्य करवाने के लिए दूरदराज पंचायतों से आने वाले ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। विभाग ने सितंबर तक भवन के निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विभागीय कार्यालय न होने से वर्तमान में उपमंडल कार्यालय में ही अधिशासी और सहायक अभियंता समेत स्टाफ को कार्य करना पड़ रहा है। चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों तीसा प्रथम, तीसा द्वितीय, भंजराडू, डॉरी, खुशनगरी, तरेला, देग्रा, बैरागढ़, देवीकोठी, थनेइकोठी, गुडेई, चांजू, चरडा, कुठेड़ बुधौड़ा, देहरा, पद्दर,खजुआ, बिहाली, थल्ली, लरयोआ, टिकरिगढ़ और देहरोग आदि के लोग विभागीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। विभागीय कार्यालय के अभाव में लोगों को खड़े रहकर कार्य करवाने का इंतजार करना पड़ता है। कार्यालय भवन बनकर तैयार होने से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि 2017 में बने सहायक अभियंता के कमरे में कार्यालय चल रहा है। वह सहायक अभियंता के कमरे में बैठते हैं। सहायक अभियंता एक छोटे से कमरे में बैठकर कार्य करते हैं। भवन का निर्माण हो रहा है। विभाग ने सितंबर तक भवन निर्माण करवाने का लक्ष्य रखा है। युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed