फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers will assess the damage on the spot

Chamba News: अधिकारी मौके पर करेंगे नुकसान का मूल्यांकन

Thu, 10 Aug 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Officers will assess the damage on the spot
चंबा। पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट) विशेषज्ञ अधिकारी जिले में प्राकृतिक आपदा के चलते विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का मौके पर मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी विशेषज्ञ दल के साथ मौजूद रहेंगे। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने मानसून सीजन के दौरान जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से हुए नुकसान को लेकर पीडीएनए की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पीडीएनए विशेषज्ञ डॉ. केसर चंद, महिंद्रा राजाराम, प्रो. उदय काला विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व सूचित आपदा प्रभावित क्षेत्रों एवं परियोजनाओं की सूची के आधार पर पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारी विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर के तहत बग्गा, चूड़ी, लोथल और पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से वाया पक्का टाला-बालू संपर्क सड़क, भूस्खलन से प्रभावित कश्मीरी मोहल्ला, भरमौर, होली, हड़सर सहित जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बैठक में चंबा के एसडीएम अरुण शर्मा, डलहौजी के अनिल भारद्वाज, भटियात के पारस अग्रवाल सहित पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग राजेश मोगरा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान डॉ. राजीव चंद्रा, तहसीलदार संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed