फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers should upload the data after analysis: Deputy Commissioner

विश्लेषण के बाद डाटा अपलोड करें अधिकारी : उपायुक्त

Sun, 22 Jun 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Officers should upload the data after analysis: Deputy Commissioner
चंबा। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं में चल प्रगति की उपायुक्त ने समीक्षा की। शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित इंडीकेटर्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को पूर्ण विश्लेषण के पश्चात डाटा ऑनलाइन अपलोड करने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को रबी फसल के तहत जौ की खेती के अंतर्गत राष्ट्रीय और प्रदेश के डाटा को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मनरेगा कामगारों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ने सहित योजना के प्रभावी प्रचार- प्रसार को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने वाली ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता कमलेश कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed