{"_id":"64e8e4b3a1c0992bce0c6e96","slug":"officers-should-keep-an-eye-there-should-be-no-overloading-in-taxis-chamba-news-c-88-1-ssml1004-5927-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारी रखें नजर, टैक्सियों में न हो ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारी रखें नजर, टैक्सियों में न हो ओवरलोडिंग
Fri, 25 Aug 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में मणिमहेश यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया। इसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने के लिए मणिमहेश यात्रा के दौरान दुकानदारों की ओर से प्रदान की जाने वाली खाद्य वस्तुओं, कुली, घोड़े-खच्चरों और टैक्सियों के किराये की सूची पर समीक्षा करने के बाद संबंधित हितधारकों से फीडबैक लेकर मूल्य निर्धारण करने के आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की टैक्सी चालकों की ओर से ओवरलोडिंग न की जाए और गाड़ियों पर टैक्सी यूनियन के स्टीकर होने चाहिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गाड़ियां निर्धारित किए गए स्थलों पर ही पार्क की जाएंगी और ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर क्षमता के हिसाब से गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं।अतिरिक्त उपायुक्त ने टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों से बैठक में यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक को निरंतर सुचारु रखने के लिए सहयोग का आग्रह किया। बैठक में दुकानों के लिए खाने के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। खाद्य सामग्री के मूल्य की समीक्षा करके उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को खाने की वस्तुओं की जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को मूल्य सूची लगाना और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों को रखना और बेचने पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। घोड़े, खच्चरों की दरों को लेकर 26 अगस्त को पशुपालन और वन विभागों के साथ बैठक में दरें निर्धारित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमंडल अधिकारी नागरिक कुलबीर सिंह राणा, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह और इंचार्ज शशि कुमार उपस्थित रहे।