{"_id":"69fe17ef54c57bcc9f010f7b","slug":"officers-and-employees-will-rehearse-from-may-11-to-24-chamba-news-c-88-1-cmb1002-182839-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 11 से 24 मई तक पूर्वाभ्यास करेंगे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 11 से 24 मई तक पूर्वाभ्यास करेंगे अधिकारी और कर्मचारी
Fri, 08 May 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के सुचारू संचालन के लिए करवाया जाएगा पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के सुचारू संचालन के उद्देश्य से निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 11 से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीठासीन और मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पूर्वाभ्यास अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम पूर्वाभ्यास विकास खंड भरमौर में 14 मई, भटियात में 11 मई, चंबा, मैहला और सलूणी में 13 मई, पांगी में 18 मई और तीसा में 14 मई को आयोजित किया जाएगा। द्वितीय पूर्वाभ्यास विकास खंड भरमौर, भटियात, चंबा, मैहला एवं सलूणी में 18 मई को और तीसा में 21 मई को निर्धारित किया गया है। सभी विकास खंडों में तृतीय पूर्वाभ्यास 24 मई को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन संबंधित मतदान दल अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर पूर्वाभ्यास में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्वाभ्यास के दौरान निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र प्रबंधन और निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
--