{"_id":"58417dcc4f1c1b0d1ede846a","slug":"oda-panchyat-education-very-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"औड़ा में गिर रहा शिक्षा का ग्राफ, बच्चों को बैठने के लिए नसीब नहीं कमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औड़ा में गिर रहा शिक्षा का ग्राफ, बच्चों को बैठने के लिए नसीब नहीं कमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 02 Dec 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
औड़ा स्कूल में कमरे नहीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर औड़ा पंचायत में शिक्षा का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी के साथ ही यहां शैक्षणिक माहौल भी छात्रों को उपलब्ध नहीं है। महज चार कमरों में सौ से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। दसवीं के बाद छात्र-छात्राओं को साच या खजियार जाना पड़ता है और इन दोनों स्कूलों की दूरी छह से दस किलोमीटर के दायरे में है।
यही वजह है औड़ा में ज्यादातर छात्राएं दसवीं के आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। स्कूल की इमारत बनाने लायक जगह न होने की वजह से कमरों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। शुक्रवार को औड़ा पंचायत में आयोजित आपकी आवाज कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस मसले पर ग्रामीण काफी गंभीर दिखे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ ही स्कूल के मुख्याध्यापक ने भी पंचायत व स्थानीय लोगों से स्कूल विस्तार के लिए जगह देने का आह्वान भी किया। इसके अलावा सड़क, स्वास्थ्य, बिजली व पानी के मुद्दे भी आपकी आवाज कार्यक्रम में बहस का केंद्र रहे। लोगों ने सर्दियों में बर्फबारी के दौरान पानी व बिजली की किल्लत के मुद्दे उठाए जिनका विभाग की ओर से मौजूद अधिकारियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन