फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Objections raised on recognition of 25 private schools of Chamba

Chamba News: चंबा के 25 निजी स्कूलों की मान्यता पर लगीं आपत्तियां

Wed, 22 May 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Objections raised on recognition of 25 private schools of Chamba
चंबा। मान्यता नवीनीकरण के लिए शिक्षा विभाग के पास पहुंचे 25 निजी स्कूलों के आवेदनों पर आपत्ति लगी है।
विज्ञापन

कुछ प्रमाण पत्र मान्यता नवीनीकरण की फाइल से संलग्न न होने पर विभाग ने यह आपत्तियां लगाई हैं। विभाग ने संबंधित निजी स्कूलों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समयबद्ध तरीके से इन निजी स्कूलाें को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए मान्यता दी जा सके।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में वर्तमान में प्राइमरी से माध्यमिक करीब 114 निजी स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों को हर साल मान्यता नवीनीकरण करवाना पड़ता है। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभाग हर पहलु की विस्तार से जांच कर स्कूलों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए मान्यता देता है। इसमें स्कूल बिल्डिंग से लेकर खेल मैदान, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल में स्टाफ की संख्या, बच्चों की संख्या, स्कूल में तैनात अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा मान्यता नवीनीकरण के लिए स्कूलों को देना पड़ता है, मगर इस बार 25 निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की फाइल में कमी है। किसी स्कूल ने स्कूल मैदान संबंधित ब्योरा नहीं भेजा है। साथ ही अन्य आंकड़े भी उपलब्ध नहीं करवाए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण पर आपत्तियां लगाई हैं और जल्द कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के चलते मान्यता नवीनीकरण को लेकर इस बार ज्यादा समय लग रहा है। हालांकि, अधिकतर स्कूलों को मान्यता शैक्षणिक सत्र 2024-25 को लेकर दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि कुछ स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण दस्तावेजों में कमी है। संबंधित स्कूलों को कमियां जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed