फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nutrition month celebrated with a cuisine exhibition

Chamba News: व्यंजनों की प्रदर्शनी लगा मनाया पोषण माह

Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nutrition month celebrated with a cuisine exhibition
चंबा। शहर के समीप स्थित हरदासपुरा पार्क में स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। यह आयोजन पोषण माह 2025 के तहत किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार को जीवन में शामिल करने के लिए संदेश दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में लोगों को स्थानीय संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा सके। जिला समन्वयक विकास शर्मा ने बताया कि पोषण माह के दौरान बच्चों में बढ़ रहे मोटापे की समस्या से निपटने के लिए चीनी, नमक और तेल का कम उपयोग करने पर व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, पर्यवेक्षक सीमा देवी, रमेश कुमार, रेखा पठानिया, मुस्कान, तनु महाजन, शिवालिका और अपराजिता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed