फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nunihal will be proficient in English and Mathematics

Chamba News: अंग्रेजी और गणित में निपुण होंगे नौनिहाल

Thu, 29 Dec 2022 09:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Nunihal will be proficient in English and Mathematics
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी अब अंग्रेजी और गणित विषय में निपुण होंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान और विश्व बैंक प्रायोजित स्टार्स प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित जिला स्तरीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आईटीआई सरू में किया जा रहा है। कार्यशाला में जिले के 60 शिक्षक बतौर जिला स्रोत व्यक्ति प्रतिभागिता कर रहे हैं। इन प्रतिभागियों में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक, मुख्य शिक्षक और केंद्रीय मुख्य शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्टेट मास्टर ट्रेनर के तौर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हासिल करने वाले शिक्षक युद्धवीर टंडन, शिक्षा खंड तीसा से महाराज सिंह, चुवाड़ी से राजेंद्र कुमार, पांगी से सुरेंद्र कुमार और हरदासपुरा से उत्तम सिंह कार्य कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त प्रथम फाउंडेशन से संदीप सिंह, होशियार सिंह और मुकेश कुमार भी कार्यशाला में बतौर राज्य स्रोत व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के संयोजक एवं समन्वयक जिला अध्यापक प्रशिक्षण प्रभारी अरविंद ठाकुर हैं। कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यशाला की शुरुआत करते हुए समन्वयक अरविंद ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों से निपुण हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल देने की बात कही। इसके पश्चात प्रतिभागियों में से ही बनाए गए समूह एक के सदस्यों ने प्रात:कालीन प्रार्थना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह दो के सदस्यों ने पिछले दिवस हुई कार्यशाला पर आधारित सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न सभी प्रतिभागियों से पूछे जबकि समूह तीन के सदस्यों ने बीते दिवस के दैनिक प्रतिवेदन को सबके समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed