फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now you will not have to change buses, you will get direct service

Chamba News: अब नहीं बदलने पड़ेगी बस, सीधी मिलेगी सेवा

Thu, 20 Jun 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to change buses, you will get direct service
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग से गुजरते वाहन।संवाद
अब नहीं बदलने पड़ेगी बस, सीधी मिलेगी सेवा
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय से होली के लिए रुख करने वाले यात्रियों को अब बार-बार बस नहीं बदलने पड़ेगी। सुहागा नामक स्थार पर बंद पड़ा होली मार्ग अब बहाल हो गया है। इससे यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
अब होली के लिए सीध बस सेवा दौड़ेगी। इससे निगम को भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से होली के लिए तीन अलग-अलग समय पर बसें निगम की दौड़ती हैं। इससे अब निगम को भी परेशानी नहीं होगी। गौरतलब है कि यह मार्ग पिछले करीब दो माह से बंद था। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जहां सुहागा का पहाड़ लांघकर यात्रियों को ट्रांसमिंट की सुविधा दी जा रही थी। वहीं, सियुंर पुल से भी छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही। लोक निर्माण विभाग और निजी जल विद्युत परियोजना के संयुक्त प्रयासों के बाद यह मार्ग बहाल हुआ है। इससे अब यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पहाड़ी को काटकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल किया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भी एचआरटीसी को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता मीत कुमार का कहना है कि मार्ग बहाल कर दिया है। कहा कि अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
--
आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि मार्ग बहाल होने के बाद तीन रूट पहले की तरह शुरू किए जाएंगे।
--
भूस्खलन से 200 मीटर सड़क हुई है क्षतिग्रस्त
लोक निर्माण विभाग की मानें तो भारी भूस्खलन के चलते करीब सड़क का 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। विभाग की मानें तो कटिंग कर फिलहाल मार्ग बहाल किया गया है। आगामी समय में यहां डंगा लगाने बारे विचार विमर्श किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed