फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now, you will get a replacement cylinder as soon as your cooking gas runs out.

Chamba News: अब रसोई गैस खत्म होते ही मिल जाएगा दूसरा सिलिंडर

Thu, 27 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now, you will get a replacement cylinder as soon as your cooking gas runs out.
45 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले गैस खत्म करने पर भी नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

एफटीएल एक्स्ट्रा लाइट सिलिंडर की सुविधा शुरू, आधार कार्ड से 10 मिनट में मिलेगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। घरेलू गैस की खपत अधिक होने से नियमित सिलिंडर जल्दी खत्म होने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब 45 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने का इंतजार किए बिना अतिरिक्त गैस की जरूरत पूरी की जा सकेगी।
बाबा गैस एजेंसी की ओर से 10 किलो क्षमता वाला एफटीएल एक्स्ट्रा लाइट सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसे नियमित घरेलू सिलिंडर के साथ बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

एफटीएल सिलिंडर का कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल आधार कार्ड लेकर एजेंसी पहुंचना होगा। यहां करीब 10 मिनट में कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए न तो गैस बुकिंग की जरूरत होगी और न ही ओटीपी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। अतिरिक्त गैस की आवश्यकता होने पर उपभोक्ता 45 दिन की अवधि पूरी होने का इंतजार किए बिना इस सिलिंडर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी के अनुसार 10 किलो का सिलिंडर जरूरत के अनुसार दोबारा भरवाकर घर में रखा जा सकता है। नियमित घरेलू सिलिंडर अचानक खत्म होने की स्थिति में यह बैकअप के रूप में उपयोगी रहेगा। इससे खाना पकाने जैसी आवश्यक घरेलू जरूरतों में गैस की कमी से होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
खासकर अधिक गैस खपत वाले परिवारों के लिए यह सुविधा मददगार साबित हो सकती है। कंपनी की ओर से फिलहाल नए डोमेस्टिक कनेक्शनों पर रोक होने के कारण अतिरिक्त गैस की जरूरत को पूरा करने के लिए एफटीएल एक्स्ट्रा लाइट सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध करवाया गया है।

उधर, बाबा गैस एजेंसी के संचालक कुलभूषण धीमान ने क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड लेकर एजेंसी में आएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं। एजेंसी की ओर से कहा गया है कि प्रक्रिया सरल एवं त्वरित है न कोई बुकिंग का झंझट, न ओटीपी की परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed