{"_id":"66af655ac5cf1bdd4e056289","slug":"now-ug-pg-students-will-study-in-the-same-campus-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130375-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब एक ही परिसर में पढ़ाई करेंगे यूजी-पीजी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब एक ही परिसर में पढ़ाई करेंगे यूजी-पीजी के विद्यार्थी
Sun, 04 Aug 2024 04:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
अब एक ही परिसर में पढ़ाई करेंगे यूजी-पीजी के विद्यार्थी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया चंबा कॉलेज के पीजी ब्लॉक का उद्घाटन
करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि हुई है नए भवन के निर्माण कार्य पर खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के अब दो कैंपस नहीं होंगे। सुल्तानपुर में नवनिर्मित स्नातकोत्तर ब्लॉक का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन भवन का लोकार्पण किया। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि से भवन का निर्माण किया गया है। ऐसे में अब पीजी और यूजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कैंपस में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में चंबा कॉलेज के नए भवन का निर्माण सुल्तानपुर में हुआ। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसकी सौगात विद्यार्थियों को दी थी, मगर भवन छोटा होने के कारण मात्र यूजी की कक्षाएं ही इस भवन में शुरू हो पाईं। बाद में पीजी ब्लॉक के भवन निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन ने प्रयास शुरू किए। प्रदेश सरकार की ओर से भवन निर्माण की कवायद शुरू की। करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। पीजी भवन के अभाव में विद्यार्थियों को पुराना कॉलेज स्थित अखंड चंडी पैलेस में कक्षाएं लगानी पड़ीं। यहां एमए, बीबीए और बीसीए, पीजीडीसीए सहित बीवॉक की पढ़ाई हुई। ऐसे में कॉलेज के प्राध्यापकों को भी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सुल्तानपुर से जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा था। अब जहां विद्यार्थियों को एक ही कैंपस मिलेगा, वहीं प्राध्यापकों को भी आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि सुल्तानपुर में नए भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
--