फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the youth of the district will get jobs in Saudi Arabia and other countries also

Chamba News: अब सऊदी अरब और अन्य देशों में भी नौकरी करेंगे जिले के युवा

Sun, 08 Sep 2024 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Now the youth of the district will get jobs in Saudi Arabia and other countries also
पंकज सलारिया
विज्ञापन

चंबा। अब सऊदी अरब सहित अन्य देशों में भी जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी करने का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार की पहल से ऐसा संभव हो सकेगा। पहले चरण में सऊदी अरब को चुना गया है।
नियमित तौर पर जैसे-जैसे विभाग के कार्यालय में विदेशों से रिक्तियों के बारे में जानकारी मिलेगी, विभाग की ओर से इन पदों को लेकर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार प्रतिभावान युवाओं को भी यह अवसर दिया जाएगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं हैं। ये युवाओं को पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार में चयनित होने के बाद उन्हें विदेशों में नौकरी के लिए भेजा जाएगा। गत सप्ताह ही सरकार की ओर से पांच युवाओं को विदेशों में नौकरी दी गई है। सरकार और एक निजी कंपनी के बीच समझौता हुआ था। इसमें जिले के तीन युवाओं ने भी आवेदन किया था। किन्हीं कमियों के चलते उनका चयन नहीं हो पाया। जिला रोजगार विभाग इस बारे में युवाओं को जागरूक कर रहा है। युवाओं को विदेश जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होगा। विभाग के निर्देशानुसार विदेशों में रिक्तियां आने पर वही युवा आवेदन करेंगे, जिनके पासपोर्ट हैं। इसके अलावा अपनी कम्युनिकेशन स्किल, बेस्ट रिज्यूम सहित पर्सनेलिटी डेवलपमेंट भी करना होगा। विभाग की ओर से साक्षात्कार से पहले विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें रिज्यूम कंपनी को भेजे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विदेशों में भी अब नौकरी बेरोजगार युवा कर सकेंगे। इसके लिए युवा सबसे पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन करें और बनवाएं। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed