{"_id":"62fbd098b4d70222841568d1","slug":"now-the-youth-of-pangi-will-take-training-of-tracking-guide-chamba-news-sml4185423121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांगी के युवा लेंगे ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांगी के युवा लेंगे ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के बेरोजगार युवा अब ट्रैकिंग गाइड और सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा की ओर से यह मौका बेरोजगार युवाओं को दिया जा रहा है। निगम की ओर से बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी माह के अंत तक दोनों कोर्स जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुरू करवाए जाएंगे।
प्रत्येक कोर्स के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण केंद्र मनाली से विशेषज्ञों की टीमें पहुंचेंगी। युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए उन्हें ऊंचे पहाड़ों पर ले जाया जाएगा जहां ट्रैकिंग करवाई जाएगी। जबकि सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण के तहत आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए युवाओं को किसी भी प्रकार का खर्च वहन नहीं करना होगा। ये कोर्स पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से नियमित तौर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे बेरोजगार युवाओं के कौशल में निखार आए और वे स्वरोजगार हासिल कर सकें। इससे पहले जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी ये प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। युवाओं में इस प्रशिक्षण के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि युवाओं को पांगी में सर्च एंड रेस्क्यू और ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण की अवधि सात और ट्रैकिंग गाइड प्रशिक्षण की अवधि 14 दिन की रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा प्रशिक्षण पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8146523363 और 7018257400 पर संपर्क कर सकते हैं।