{"_id":"654a63b7afc91e234e029b66","slug":"now-the-city-council-will-collect-garbage-at-night-not-in-the-morning-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11585-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब सुबह नहीं, रात को कूड़ा उठाएगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब सुबह नहीं, रात को कूड़ा उठाएगी नगर परिषद
विज्ञापन
चंबा। शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए अब नगर परिषद अपने प्लान में बदलाव करने जा रही है। शहर की मुख्य बाजार में अब सुबह के बजाय रात के समय कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। रात दस बजे तक कूड़ा एकत्रित करने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे सफाई कर्मचारी अन्य वार्डाें में सुबह के समय काम कर सकेंगे। नगर परिषद चंबा की ओर से इस तरह का प्रयास करने का मकसद शहर को संपूर्ण स्वच्छ रखना है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में आयोजित नगर परिषद चंबा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहर में इसके लिए दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है। दिन भर की सारी गंदगी रात को उठा ली जाएगी और रात के समय शहर बिलकुल साफ हो जाएगा। नगर परिषद चंबा की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक नगर परिषद को उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल पाया है। इसी को लेकर नगर परिषद ने बाजार में सफाई करने की समयसारिणी में फेरबदल करने का प्लान बनाया है। रात 10 बजे तक मार्केट बंद होने से पहले दुकानदार गीला और सूखा कूड़ा बाहर रख देंगे। सफाई कर्मी कूड़े को एकत्रित करेंगे और कूड़ा संयंत्र केंद्र में निष्पादित करेंगे। इससे शहर रात को ही साफ हो जाएगा।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बाजार में अब रात को ही कूड़ा उठा लिया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली है। दुकानदारों का सहयोग बेहद जरूरी है। इस बारे में दुकानदारों से विशेष आह्वान किया जाएगा।