फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now people will not be able to throw garbage in the Ravi river

अब रावी नदी में कूड़ा नहीं फेंक सकेंगे लोग

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now people will not be able to throw garbage in the Ravi river
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला स्थित शनि देव मंदिर के समीप अब स्थानीय लोग रावी नदी में कूड़ा-कर्कट नहीं फेंक पाएंगे। नगर परिषद चंबा की ओर से यहां क्रेट वर्क का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

इस जगह पर लोहे के 13 क्रेट लगाए जाएंगे। इस कार्य पर नगर परिषद करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि खर्च कर रही है। गौरतलब है कि नगर नगर परिषद चंबा को शिकायतें मिल रही थीं कि लोग यहां से कूड़ा और घरों से निकलने वाला मलबा सीधा रावी नदी में फेंक रहे हैं। यह मामला जैसे ही नगर परिषद के ध्यान में आया तो यहां क्रेट वर्क करवाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

हालांकि, पहले भी यहां क्रेट वर्क हुआ था लेकिन कुछ साल पहले भूस्खलन के कारण डंगा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्रेट ढह गए थे लेकिन अब नगर परिषद चंबा ने दोबारा यहां क्रेट वर्क करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी तीन दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही रावी नदी में भी लोग कूड़ा नहीं फेंक सकेंगे। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed